क़ुतुबमिनार :विजयस्तंभ या ध्रुवस्तंभ
वर्तमान समय में एक विमर्श पूरे देश में चल रहा कि क़ुतुबमिनार विजय स्तम्भ है या ध्रुव स्तंभ ,जब एक तथा कथित इतिहासकार से इस ' मीनार ' को बनवाने का उद्देश्य पूछा गया तो उत्तर मिला कि यह एक विजय स्तम्भ है। किसने किस पर जीत हासिल की थी ? मोहम्मद गोरी ने राय पिथौरा ( पृथ्वीराज ) पर जीत हासिल की थी। तब जिज्ञास बस कुछ प्रश्न अपने आप मन में खड़ा हो जाता है प्रथम प्रश्न , कहां जीत हासिल की थी ? पानीपत के पास तराइन में। विजय स्तम्भ को गोरी ने शुरू करवाया था क्योंकि दिल्ली उसकी राजधानी थी। ...